बावल। सेक्टर-3 स्थित एक कंपनी के दो कर्मचारियों ने मिलकर 14 लाख 61 हजार रुपये का कॉपर रिंग चोरी कर लिया। पुलिस को दी शिकायत में बावल स्थित सेक्टर-3 स्थित एक निजी कंपनी के प्रोपराइटर मनीष कुमार ने बताया कि सेक्टर-3 में उसने एक कंपनी बनाई गई है, जिसमें विभिन्न प्रकार की कॉपर रिंग बनाई जाती है।
कंपनी में गांव सापली निवासी संदीप कुमार को बतौर पीटर गार्ड 1 साल से कार्यरत है। विधानसभा चुनाव होने के कारण कंपनी बंद थी। इस दौरान कंपनी में रखरखावए साफ सफाई के लिए स्टॉफ आया हुआ था, शाम 4 बजे के बाद छुट्टी कर दी गई थी। संदीप कुमार अपनी ड्यूटी करने के बाद शाम को एक बार फिर कंपनी आया और कंपनी के ही एक व्यक्ति के साथ मिलकर 14 लाख 61 हजार रुपये का कॉपर रिंग गाड़ी में डालकर फरार हो गया। इसके बाद जब जांच हुई तो घटना का पता चला। शिकायत पर कसौला थाना पुलिस ने दो कर्मचारियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।