पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते ग्रामीण। स्रोत : ग्रामीण
बावल। गांव बनीपुर में पर्यावरण संरक्षण को लेकर पौधरोपण अभियान चलाया गया। गांव की ग्राम पंचायत बनीपुर और श्री श्याम सेवक संघ के कार्यकर्ताओं की ओर से आयोजित कार्यक्रम में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और पौधे लगाकर उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम में सरपंच पवन कुमार ढिल्लों, रणधीर लोर और महेंद्र सिंह थानेदार ने पौधरोपण किया।