फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: युवाओं को नशे से दूर रहने का दिया संदेश

Sat, 14 Nov 2026 11:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
बावल। नशा मुक्ति टीम ने शनिवार को बावल में जागरूकता अभियान चलाया। इस दौरान लोगों को नशे से होने वाले शारीरिक, मानसिक और सामाजिक नुकसान के बारे में बताया गया। टीम ने युवाओं को नशे से दूर रहने और खेल-कूद व अन्य रचनात्मक गतिविधियों से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। युवाओं को बताया गया कि नशे की शुरुआत अक्सर शौक के रूप में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह गंभीर लत बन जाती है। अभियान के दौरान लोगों से नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और किसी भी व्यक्ति को नशे की लत से बाहर निकालने में सहयोग करने की अपील की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें