शोभायात्रा निकालते सर्व समाज व हिन्दू संगठन के सदस्य। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में सर्व समाज व हिन्दू संगठनों की तरफ से शोभायात्रा निकाली गई। यह यात्रा नेताजी सुभाष चंद्र पार्क से शुरू होकर बस अड्डे के सामने से होती हुई आंबेडकर चौक पहुंची, जहां बाबा साहेब की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित की गई। इसके बाद यात्रा वाल्मीकि चौक तक निकाली गई। जिला अध्यक्ष राधेश्याम मित्तल ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य समाज में भाईचारे और सामाजिक समरसता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में जिला मंत्री प्रमेश कुमार, रामप्रसाद करनावास, पवन भारद्वाज व शिव कुमार सहित अन्य नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।