अपने 70वें जन्मदिन पर विद्यालय परिसर में वटवृक्ष का पौधा लगाते दयाराम आर्य, साथ में विद्यालय प्
रेवाड़ी। पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी दयाराम आर्य ने अपने 70वें जन्मदिन पर राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बीकानेर के परिसर में वट का पौधा रोप पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। उन्होंने शिक्षक नरेंद्र सिंह की सेवानिवृत्ति के उपलक्ष्य में भी पौधरोपण किया। इस मौके पर दीपिका सोनी, मुकेश कुमार, विक्टोरिया, रविंद्र कुमार सैनी, राजेश कुमार, हरिता शर्मा, पूनम देवी और कैप्टन फकीर चंद उपस्थित रहे। संवाद