फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: अनुबंध विद्युत कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन

Sat, 10 Jan 2026 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। अनुबंध विद्युत कर्मचारी संघ के तत्वावधान में शुक्रवार को शक्ति भवन के सर्कल कार्यालय में धरना-प्रदर्शन का आयोजन किया गया। धरना स्थल पर प्रदेश के प्रांत मंत्री देवी लाल खुराना पहुंचे। प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने कच्चे कर्मचारियों को पक्के कर्मचारियों की तर्ज पर सुरक्षा कवच उपलब्ध कराने की मांग की। उन्होंने सेफ्टी बेल्ट, प्लास, ग्लव्ज, सेफ्टी चेन सहित अन्य आवश्यक सुरक्षा उपकरण तत्काल उपलब्ध कराने तथा लंबित वेतन-भत्तों का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की मांग उठाई। इस अवसर पर रेवाड़ी सर्कल की नई कार्यकारिणी का भी गठन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें