फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: घरों में हो रही दूषित पानी की आपूर्ति

Thu, 04 Apr 2024 12:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के कुछ इलाकों में पिछले 4-5 दिनों से दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। बुधवार सुबह भी वार्ड नंबर-11 के केवल बाजार और आसपास के इलाके में लोगों के घरों में जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से दी जाने वाली सप्लाई में दूषित पानी पहुंचा। गंदे पानी का वीडियो बनाकर लोगों ने इसकी शिकायत संबंधित विभाग के अधिकारियों को दी है।
विज्ञापन

शहर के वार्ड नंबर-11 निवासी रमेश कुमार, राजेश, हनुमान, मीना देवी ने बताया कि उनके यहां जनस्वास्थ्य विभाग की तरफ से आने वाली सप्लाई के जरिए जल आपूर्ति होती है। पिछले 4-5 दिनों से दूषित पानी पेयजल सप्लाई के साथ घरों में पहुंच रहा है। इसको लेकर पहले भी विभाग के अधिकारियों को सूचित किया गया, लेकिन कोई गौर नहीं किया गया। इसकी वजह से बुधवार सुबह जब पानी की सप्लाई दी गई तो घरों में दूषित पानी पहुंचा।
पाइप लाइन लीक होने से परेशानी

वार्ड नंबर-11 के लोगों का कहना है कि कहीं पाइप लाइन लीक हो सकती है। इसकी वजह से घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है। साथ ही इस गंदे पानी की वजह से बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। लोगों की माने तो विभाग के अधिकारियों को कई बार इसकी सूचना दी गई, लेकिन कोई सुनाई नहीं हो रही और आसपास के लोग गंदे पानी को पीने को मजबूर हैं। जिससे बीमारियां फैलने का भी खतरा बन गया है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इसका समाधान कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन:
शिकायत नहीं मिली है। यदि कोई समस्या है तो टीम भेजकर जांच कराई जाएगी। जल्द से जल्द समस्या का समाधान भी करा दिया जाएगा।
- विनय चौहान, एक्सईएन, जनस्वास्थ्य विभाग
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें