फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: गली में जमा दूषित पानी, स्ट्रीट लाइट न होने से झेलनी पड़ रही परेशानी

विज्ञापन
मोहल्ला बलभद्र सराय में पानी की लाईन टूटने की वजह से जमा गंदा पानी। संवाद - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। शहर के वार्ड नंबर- 14 स्थित बलभद्र सराय में लंबे समय से समस्याओं का अंबार लगा हुआ है। कहीं गंदगी के ढेर हैं तो वाटर सप्लाई का पाइप लीक होने से जलभराव की समस्या। स्ट्रीट लाइटों का भी अभाव है, जिसके कारण शाम होते ही मोहल्ले में अंधेरा छा जाता है। बदहाल सफाई व्यवस्था के कारण जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं, जिससे यहां का वातावरण बदबूदार बना हुआ है। मोहल्ले में सड़क पर दिनभर बेसहारा गोवंश घूमते रहते हैं। जिससे अनेक वाहन चालक इनकी चपेट में आकर घायल हो जाते हैं। नप के अधिकारियों को कई बार इस बारे में स्थानीय लोग बता चुके हैं।
विज्ञापन

जर्जर सड़कें दे रहीं हादसों को बुलावा
बाजार की सड़कें पहले ही जर्जर हालत में टूटी पड़ी हैं, वहीं पानी जमा होने से कीचड़ जमा हो गया है। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। यहां पिछले करीब एक साल से पाइप लीकेज है, तब से ही पानी जमा रहता है। इस पानी की वजह से कई बार हादसे भी हो चुके हैं। लेकिन अभी तक ठीक नहीं किया जा सका।
दुकानदारों की प्रतिक्रिया:
वाटर सप्लाई पाइप लीकेज होने के कारण पिछले कई दिनों से पानी जमा है। शहर में एक दिन छोड़कर पानी आता है, ऐसे में इसके साथ ही यहां सड़क पर भी पानी भर जाता है। इसको ठीक कराया जाना चाहिए, ताकि राहगीरों को परेशानी न हो।
विज्ञापन

- राकेश
पिछले एक साल से यह पानी हर दिन ऐसे ही भरा रहता है। जिस दिन नल आते हैं, उस दिन अधिक मात्रा में भरता है और जिस दिन नल नहीं आते, उस दिन कम भरा रहता है। इसकी कई बार शिकायत भी की जा चुकी है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।
- साहिल सैनी
पानी की वजह से सड़कों पर कीचड़ जमा रहता है। जिससे कई बार लोग आवागमन करते समय फिसलकर गिर जाते हैं। ऐसी हालत में हादसे भी हो जाते हैं। पिछले दिनों ही एक महिला फिसलकर गिर गई थी, जिसे काफी चौटें भी आई थीं।
- दीपक कुमार
यहां सफाई कर्मचारी निर्धारित समय पर सफाई करने नहीं आते। परिणामस्वरूप गलियों में इधर-उधर कचरा जमा है। स्थानीय लोगों द्वारा ही इसकी सफाई की जाती है। सफाई कर्मचारी कभी-कभी आते हैं।
विज्ञापन

- पवन कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें