गैस सप्लाई ठप होने से प्रदर्शन करते उपभोक्ता। संवाद
भिवाड़ी। भारत गैस के एलपीजी सिलिंडरों की सप्लाई पिछले तीन सप्ताह से ठप होने के कारण उपभोक्ताओं में भारी रोष है। बुधवार को गुस्साए लोग शिव स्टेडियम में गैस वाहन का इंतजार करते रहे लेकिन सप्लाई नहीं पहुंचने पर उन्होंने प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की और उपखंड कार्यालय पहुंचकर विरोध प्रदर्शन किया। उपभोक्ताओं ने बताया कि यहां भारत गैस की गाड़ी आमतौर पर बुधवार और शनिवार को आती है लेकिन पिछले 2-3 सप्ताह से नहीं पहुंच रही। उपभोक्ता लगातार बुकिंग करवा रहे हैं और कई लोगों ने अग्रिम भुगतान भी कर दिया है फिर भी उन्हें सिलिंडर नहीं मिल पा रहे। इस दौरान चंदू सैनी, फिरोज खान, आनंद राव सहित बड़ी संख्या में उपभोक्ता मौजूद रहे।