फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: उपभोक्ता फोरम को जल्द मिलेगा अपना अलग भवन, प्रक्रिया शुरू

Thu, 16 Mar 2023 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
आरटीए का निरीक्षण करते डीसी अशोक कुमार गर्ग।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। उपभोक्ता फोरम को जल्द ही अपना भवन मिलेगा। इसके लिए प्रक्रिया आगे बढ़नी शुरू हो गई है। वीरवार को उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन के साथ डीसी ने पुराना आरटीए कार्यालय का निरीक्षण किया। फिलहाल जिला मुख्यालय पर न्यायालय परिसर में ही कंज्यूमर कोर्ट चल रही है। अब अलग से उपभोक्ता फोरम के लिए भवन दिया जाएगा। डीसी अशोक कुमार गर्ग ने पत्रकारों ने बात करते हुए बताया कि जिला उपभोक्ता फोरम के चेयरमैन एसके खंडूजा के साथ उपभोक्ता फोरम के नए भवन के लिए प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण किया और जरूरी दिशा-निर्देश दिए। उपभोक्ता फोरम का अलग से भवन से फोरम से जुड़े मुकदमों के निपटारे में तेजी आएगी। साथ ही पीड़ित उपभोक्ताओं को भी त्वरित न्याय मिलेगा। आरटीए कार्यालय का भी निरीक्षण किया और वहां सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर डीडीपीओ एचपी बंसल सहित अन्य विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें