शहीद कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की स्मृति में बन रहा मुख्य द्वार। स्रोत : ग्रामीण
रेवाड़ी। जिले के ग्राम धामलावास में शनिवार को शहीद कमांडेंट सुखबीर सिंह यादव की स्मृति में मुख्य द्वार का निर्माण कार्य शुरू हो किया गया। सरपंच प्रतिनिधि सुभाष यादव ने समस्त ग्रामवासियों की उपस्थिति में कार्य की शुरूआत करवाई। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मुख्य द्वार शहीद के सम्मान का प्रतीक होगा और आने वाली पीढ़ियों को देशभक्ति व राष्ट्रसेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।