रेवाड़ी। हरियाणा सहित रेवाड़ी जिला में रविवार 26 नवंबर, 2023 को ‘संविधान दिवस’ गरिमापूर्ण ढंग से मनाया जाएगा। डीसी राहुल हुड्डा ने बताया कि मुख्य सचिव कार्यालय की ओर से सभी प्रशासनिक सचिवों, विभागाध्यक्षों, मंडलायुक्तों, बोर्ड व निगमों के प्रबंध निदेशकों और सभी उपायुक्तों को इस आशय का एक परिपत्र भी जारी किया गया। उन्होंने निर्देश दिए कि यह दिन राष्ट्रीय महत्व का दिवस भी होता है इसलिए सभी विद्यालयों, महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों, स्वायत्त निकायों तथा सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में संविधान की प्रस्तावना पढ़ी जाना सुनिश्चित की गई है। इस कार्यक्रम में आम जनता भी ऑनलाइन भाग ले सकती है। इसमें भाग लेने वाले नागरिकों को प्रमाण-पत्र प्रदान किए जाएंगे। संसदीय कार्य मंत्रालय की ओर से ऑनलाइन जुड़ने और ऑनलाइन क्विज प्रतियोगिता के लिए दो पोर्टल भी बनाए गए हैं।