फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: आरडब्लूए की बैठक में कई मुद्दों पर बनी सहमति

Sat, 03 Oct 2026 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
धारूहेड़ा। एम2के काउंटी हाइट्स सोसाइटी में शनिवार को रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन की कार्यकारिणी और बिल्डर प्रबंधन के प्रतिनिधियों की बैठक हुई। इसमें सोसाइटीवासियों की समस्याओं और सुविधाओं से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई। बैठक में मेंटेनेंस शुल्क में किसी प्रकार की वृद्धि नहीं करने पर सहमति बनी। इसके अलावा सोसाइटी में आयोजित होने वाले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम अब एसोसिएशन की देखरेख में होंगे। पिछले कुछ समय से बंद 2 बीएचके ब्लॉक के स्विमिंग पूल को जल्द दोबारा शुरू करने पर भी सहमति बनी। आवारा कुत्तों की समस्या के समाधान के लिए बिल्डर की ओर से सोसाइटी के चारों तरफ फेंसिंग तार लगाने का निर्णय लिया गया। सुरक्षा और रखरखाव संबंधी अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। बैठक में बिल्डर प्रतिनिधि विकास अग्रवाल, विशेष, जयप्रकाश, बलवीर तथा प्रधान प्रवीण सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें