रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा में जनसभा के मौजूद राज बब्बर, टीकाराम जूली व विधायक चिरंजीव राव। स्रो
रेवाड़ी। रेवाडी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव के साथ राजबब्बर व टीकाराम जूली ने मुक्तिवाड़ा, टीपी स्कीम, बाईपास व बंजारवाडा में जनसभाएं कीं। राज बब्बर ने कहा कि जितना प्यार रेवाडी की जनता ने दिया था उससे भी ज्यादा चिरंजीव को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक तो रेवाड़ी की जनता ने विपरीत परिस्थितियों में ही बना दिया था अब तो डिप्टी सीएम बनाना है। प्रत्यक्ष को प्रमाण की जरूरत नहीं है। राजस्थान में विपक्ष के नेता टीकाराम जूली ने कहा कि प्रदेश में भाजपा ने मुख्यमंत्री बदला, मंत्री बदले, लेकिन इनसे काम नहीं चलेगा। चिरंजीव राव ने कहा कि कांग्रेस 36 बिरादरी की पार्टी है।