फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एजेंसियों के दुरुपयोग का आरोप लगाकर कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : Rewari
विज्ञापन
रेवाड़ी। भारतीय जनता पार्टी की सरकार पर केन्द्रीय सरकारी एजेंसियों का दुरुपयोग कर उत्पीड़न करने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार को कांग्रेस ने जिला सचिवालय पर प्रदर्शन किया। साथ ही केन्द्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके बाद उन्होंने राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन डीआरओ को दिया।
विज्ञापन

शहर के कांग्रेस कार्यकर्ता मॉडल टाउन स्थित पूर्व मंत्री कैप्टन अजय सिंह यादव के आवास पर एकत्रित हुए। यहां से रेवाड़ी से विधायक चिरंजीव राव के नेतृत्व में प्रदर्शन करते हुए लघु सचिवालय पहुंचे। इस दौरान राज्यपाल के नाम सौंपे ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार केंद्रीय जांच एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय ईडी और सीबीआई का गलत तरीके से प्रयोग कर रही है। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी को ईडी जानबूझकर तंग कर रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी राजनीतिक प्रतिशोध के कारण ऐसा कर रही है।
कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि ईडी देश में आसमान छू रही महंगाई और बेरोजगारी को लेकर लोगों में उपजे गुस्से से भाजपा को बचाना चाहती है। इसलिए बगैर किसी सबूत के विपक्षी नेताओं को ईडी द्वारा तलब किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें