फोटो: 27रेवाड़ी। रोड शो करते कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश यादव। स्रोत: प्रवक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
कोसली। कोसली विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस उम्मीदवार जगदीश यादव ने वीरवार को बेरली पेट्रोल पंप से रोड शो शुरू किया। यह रोड शो 80 गांवों में से होकर गुजरा। गांवों में ग्रामीणों ने सड़कों के किनारे खड़ा होकर रोड शो का स्वागत किया। इसमें पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह ठेकेदार, कोसली प्रभारी सोनू हुड्डा, भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए रामपाल यादव सहित कांग्रेस के पदाधिकारी मौजूद थे। जगदीश यादव ने कहा कि 30 वर्षों के राजनितिक जीवन में वह कोसली क्षेत्र की जनता के सुख-दुख में बराबर के भागीदार रहे हैं। हालात चाहे कैसे भी रहे हो, उन्होंने कोसली क्षेत्र से मुंह नहीं फेरा। कोसली उनका अपना परिवार है। वह कोसली को जानते हैं और कोसली उन्हें जानती है, यही बात उनको मजबूत करती है।