फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्ड मेडलिस्ट लेफ्टिनेंट नेहा को दी बधाई

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव माजरा निवासी नेहा शर्मा ने ओटीएस से चेन्नई से गोल्ड मेडल प्राप्त करके लेफ्टिनेंट बनने पर राष्ट्रवादी ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष मधुसूदन शर्मा ने उन्हें इस उपलब्धि पर हार्दिक शुभकामनाएं दी और इनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। राष्ट्रवादी ब्राह्मण संघ के महासचिव सतीश कुमार जोशी ने नेहा के पिता कमलेश शर्मा को बधाई देते हुुए कहा कि इस उपलब्धि से गांव माजरा ही नहीं बल्कि जिले का नाम रोशन किया है। जोशी ने बताया कि नेहा बचपन से ही शिक्षा के प्रति सजग थी, जो अपनी कड़ी मेहनत के बल पर आज इस मुकाम पर पहुंची हैं। बालिका के पिता कमलेश ने कहा कि एक सप्ताह बाद नेहा अपनी सेवा संभाल लेंगी। उक्त संघ के उप प्रधान रामदत्त भारद्वाज, एससी शर्मा, सुभाष चंद शर्मा, कार्यकारिणी सदस्य विकास भारद्वाज, श्योताज नंबरदार, मनोज कुमार, विजय कुमार, पवन शर्मा ने भी नेहा व उनके परिजनों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें