फोटो संख्या:78- कनीना बार एसोसिएशन में खुशी का इजहार करते अधिवक्ता---संवाद
कनीना। कनीना बार एसोसिएशन में अधिवक्ताओं ने जस्टिस सूर्यकांत शर्मा को मुख्य न्यायाधीश बनाए जाने पर शुभकामनाएं प्रेषित कीं। पूर्व उप प्रधान सुनील राव ककरालिया ने कहा कि न्यायमूर्ति सूर्यकांत शर्मा जिला महेंद्रगढ़ के एडमिनिस्ट्रेटिव जज भी रहे हैं। उनकी न्यायिक समझ, निष्पक्षता और कार्यशैली पूरे देश में एक मिसाल है। इस अवसर पर प्रधान मंजीत कोटिया, पूर्व उप प्रधान सुनील ककराला, अमन ककराला, दीपक चौधरी, ओमप्रकाश रामबास, अखिल अग्रवाल, विकास गुर्जर, रवि ढाणा, संदीप सेहलंग, बीरेंद्र सुंदरह, आशीष गुर्जर, अनमोल मौजूद रहे। संवाद