रेवाड़ी। ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन के नाहड़ ब्लॉक के वरिष्ठ सदस्य भोलाराम के निधन पर श्रद
ऑल इंडिया किसान खेत मजदूर संगठन ने नाहड़ ब्लाॅक कमेटी के वरिष्ठ सदस्य भोलाराम 78 वर्ष निवासी नाहड़ के निधन पर दुख प्रकट किया है। संगठन के जिला प्रधान एवं राज्य कमेटी के सह सचिव रामकुमार निमोठ ने बताया कि उनके पार्थिव शरीर पर जिला कमेटी के सदस्य करण सिंह भुरथला व जिला कमेटी सदस्य गजराज सहित अन्य लोगों ने पुष्पार्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। एसयूसीआई कम्युनिस्ट के राज्य सचिव कामरेड राजेन्द्र सिंह एडवोकेट ने बताया कि भोलाराम भूतपूर्व सैनिक थे।