फोटो: 04रेवाड़ी। पंजाबी धर्मशाला में आयोजित भंडारे में प्रसाद ग्रहण करते हुए श्रद्धालु। स्र
रेवाड़ी। शहर के मोहल्ला छीपटवाड़ा स्थित श्रीराम सत्संग भवन में सद्गुरु शिवचंद इष्टधारी की ओर से आयोजित पांच दिवसीय हनुमान जन्मोत्सव कार्यक्रम का शनिवार को समापन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम में रेवाड़ी के पूर्व विधायक रणधीर सिंह कापड़ीवास ने शिरकत की। इस दौरान शहर के पंजाबी धर्मशाला में भंडारे का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हजारों की संख्या में पहुंचकर लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। संवाद