फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: बदहाल सफाई व्यवस्था और जाम पर जताई चिंता

Wed, 15 Jul 2026 11:46 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। सामाजिक संस्था लोक जन सेवा मंच की ओर से रविवार को हरिओम अग्रसेन परिसर में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंच के प्रधान रमेश मुद्गल ने की, जबकि संचालन नरेंद्र जोशी ने किया। समाजसेवी एमपी गोयल विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग की कमी, जलभराव और बेसहारा पशुओं की समस्या पर विस्तार से चर्चा हुई। मंच के प्रधान रमेश मुद्गल ने कहा कि शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हैं और बरसात के दौरान जलभराव से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही दुकानदारों से भी अपनी दुकानों पर डस्टबिन रखने की अपील की गई। बैठक में प्रशासन से शहर की समस्याओं के स्थायी समाधान के लिए ठोस कार्ययोजना बनाने की मांग की गई। इस अवसर पर हरिशंकर शास्त्री, शोकरण मेहरा, दयाराम आर्य, महेंद्र सिंह भडोर, सुरेंद्र कुमार, एमपी शर्मा, श्रीराम, धर्मवीर आर्य, ईश्वर सिंह आर्य, रविंद्र, खुशीराम पटवारी और रामतीरथ शास्त्री सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें