फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनाज मंडी की दुकानों का मिले कंप्लीशन सर्टिफिकेट : व्यापारी

Mon, 01 Jul 2024 01:29 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन



रेवाड़ी। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ ने प्रदेश की शिक्षा मंत्री सीमा त्रिखा को पत्रक देकर अनाज मंडी रेवाड़ी में दुकानों की कंप्लीशन (नियम के अनुरूप सर्टिफिकेट) देने की मांग की। राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट भूपेंद्र सिंह ने कहा कि जिस तरह से पलवल अनाज मंडी और सब्जी मंडी की दुकानों को कप्लीशन दिया गया है। उसी तरह हरियाणा में प्रत्येक अनाज मंडी में व फल व सब्जी मंडी की दुकानों को कंप्लीशन दिया जाए। व्यापारी सरकार को नियमित रूप से टैक्स देता है। उसकी हर परेशानी का समाधान करना सरकार का दायित्व है। इस मौके पर सुरेंद्र वशिष्ठ, दीपेश भार्गव, अनिल गुप्ता, नरेश मित्तल, हितेश कुमार, अजय कुमार, सुजान सिंह, नरेंद्र कुमार, राकेश कुमार, ललित कुमार, रमेश चंद, मनोज कुमार, संजय कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें