फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: समाधान शिविर में पीपीपी को लेकर आ रही शिकायतें

Tue, 25 Jun 2024 03:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। एडीसी अनुपमा अंजलि ने सोमवार को लघु सचिवालय स्थित सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों संग परिवार पहचान पत्र के अलावा प्रॉपर्टी आईडी, राशन कार्ड, बिजली, पेयजल, पुलिस से संबंधित तथा विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशनों आदि से संबंधित मामलों की सुनवाई की।
इस दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही निवारण किया गया। समाधान शिविर में ज्यातर समस्याएं फैमिली आईडी यानी पीपीपी को लेकर आ रही हैं। इसके लिए उन्होंने पीपीपी के जिला प्रबंधक व उनकी टीम को शिविर में कंप्यूटर लगवाकर तुंरत समाधान करवाया जा रहा है। शिकायत लेकर 90 लोग पहुंचे थे, जिनमें से 55 का समाधान हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एडीसी ने बताया कि प्रत्येक कार्य दिवस पर जिला स्तर का स्थानीय लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में व उपमंडल स्तर पर एसडीएम कार्यालय में सुबह 9 से 11 बजे तक समाधान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। शिकायतों का त्वरित समाधान करवाया जा रहा है।र
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें