रेवाड़ी। गांव डूंगरवास निवासी चंद्रजीत यादव ने गांव में बने जोहड़ में भरे दूषित पानी को लेकर सीएम विंडो पर शिकायत दी है। शिकायतकर्ता ने बताया कि गांव की बीपीएल कॉलोनी के नजदीक बने जोहड़ में गांव का गंदा पानी जाता है, जो जलवायु प्रदूषण का कारण बनता है। इससे मानव जाति के साथ-साथ पशुओं को भी नुकसान हो रहा हैं। चंद्रजीत ने मुख्यमंत्री से मांग की है कि इसकी जांच कराई जाए, गंदे पानी को बंद किया जाए।
संजय चतुर्वेदी
संजय चतुर्वेदी
संजय चतुर्वेदी