फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सड़क हादसे में कंपनी कर्मचारी की मौत

Fri, 02 May 2025 12:54 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। बाइक की चपेट में आने से एक निजी कंपनी के कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव गढ़ी बोलनी निवासी विनोद कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस को दी गई शिकायत में गांव गढ़ी बोलनी निवासी अजय कुमार ने बताया कि वह एक निजी कंपनी में कार्य करता है। इस कंपनी में उसी के गांव का विनोद कुमार भी काम करता था। बीती रात 8 बजे बाइक पर सवार होकर दोनों निखरी चौक पर खाना खाने गए थे। बाइक विनोद चला रहा था। जब वह खाना खाकर वापस लौटने लगे तो सामने से आ रहे बाइक सवार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिसमें दोनों सड़क पर गिर गए। थोड़ी देर बाद उसे अजय होश आया तो देखा कि विनोद गंभीर हालत में है। राहगीरों की मदद से उसे इलाज के लिए अस्पताल में भिजवाया गया, जहां चिकित्सकों ने विनोद को मृत घोषित कर दिया। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें