फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन जनप्रतिनिधियों के लिए जरूरी : डॉ. कृष्ण कुमार

Wed, 10 Jun 2026 04:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
सम्मेलन में हिस्सा लेते बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार। स्रोत : प्रवक्ता
विज्ञापन
रेवाड़ी। तीन दिवसीय राष्ट्रमंडल संसदीय संघ इंडिया रीजन जोन-2 सम्मेलन का उद्घाटन लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने किया। उद्घाटन सत्र में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य रूप से शामिल रहे। बावल के विधायक डॉ. कृष्ण कुमार सम्मेलन में शामिल हुए। विधायक डॉ. कृष्ण कुमार ने कहा कि भविष्य की चुनौतियों का प्रभावी ढंग से सामना करने तथा विकसित भारत-2047 के लक्ष्य को साकार करने में जागरूक समाज और जनप्रतिनिधियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि एक जागरूक समाज सशक्त लोकतंत्र की नींव रखता है, जबकि जनप्रतिनिधि समाज की अपेक्षाओं को नीतियों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से धरातल पर उतारने का कार्य करते हैं। विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज को जागरूक, सशक्त और प्रगतिशील बनाने में भी उनकी अहम भूमिका है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि इस प्रकार के सम्मेलन लोकतांत्रिक व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के साथ-साथ राष्ट्र निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें