फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं पर पहला हक आमजन का : लक्ष्मण सिंह

Sun, 03 Dec 2023 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने रविवार को डहीना खंड के गांव मंदौला में आयोजित ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से संवाद किया। उन्होंने कार्यक्रम में नागरिकों से 2047 तक भारत को पूर्ण विकसित और आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाने का संकल्प भी दिलाया। उन्होंने मौके पर ही बुजुर्गों को वृद्धावस्था सम्मान भत्ता पेंशन के प्रमाण पत्र भी बांटते हुए कहा कि कौशल रोजगार निगम के माध्यम से नौकरियों में 1 लाख 80 हजार रुपये से कम वार्षिक आय वाले बीपीएल परिवारों के उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी गई है। उस अंत्योदय परिवार के उम्मीदवार को सरकारी नौकरियों की भर्ती में पांच अतिरिक्त अंक दिए जाते हैं, जिसका कोई भी सदस्य सरकारी नौकरी में नहीं है सरकार द्वारा ऐसे गरीब परिवारों का चूल्हा चलाने के लिए उन्हें स्वरोजगार से जोड़ रही है।
विज्ञापन


स्टॉल लगाकर पात्र लोगों को दिया जा रहा योजनाओं का लाभ

संकल्प यात्रा के दौरान एलईडी युक्त वैन में सरकार की विभिन्न योजनाओं को दिखाया गया तथा यात्रा के दौरान विभिन्न विभागों से संबंधित अंत्योदय पर आधारित स्टॉल लगाकर आमजन को जागरूक करते हुए लाभान्वित किया गया। विधायक ने अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। ‘कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात लोगों के साथ साझा करते हुए बताया कि कैसे वह और उनका परिवार सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में बदलाव ला रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें