फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आमजन को ‘हमारा संकल्प-विकसित भारत’ का दिलाया जा रहा संकल्प : विधायक

Wed, 06 Dec 2023 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
गांव मोतला कलां में ग्रामीणों की समस्याओं को सुनते विधायक लक्ष्मण सिंह यादव। स्रोत : प्रशासन
विज्ञापन
रेवाड़ी। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ के तहत मंगलवार को जिला के गांव माजरा गुरदास, करनावास, मोतला कलां, मोतला खुर्द, छुरियावास, राजपुरा खालसा में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम में योजना के लाभार्थियों को सरकार की जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी गई व विभिन्न प्रकार की सेवाओं से लाभान्वित किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल व प्रदर्शनी लगाकर लोगों को योजनाओं व सरकारी सेवाओं की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

कोसली विधानसभा क्षेत्र के गांव मोतला कलां व मोतला खुर्द में बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित कोसली के विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों से जनसंवाद करते हुए उनकी परिवार पहचान पत्र, वृद्धावस्था पेंशन सहित अन्य शिकायतें व समस्याएं सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को मौके पर ही शिकायतों व समस्याओं का त्वरित समाधान कराने के निर्देश दिए।
विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने इस दौरान विभिन्न विभागों की ओर से लगाई गई स्टॉल का अवलोकन भी किया। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान नागरिकों को प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से टीबी, एनीमिया आदि की जांच, निरोगी हरियाणा के तहत स्वास्थ्य जांच शिविर, आयुष विभाग की ओर से आरोग्य शिविर, योगाभ्यास, क्रिड द्वारा परिवार पहचान पत्र से संबंधित सेवाओं के लिए हेल्प डेस्क, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। मेरी फसल-मेरा ब्योरा व किसानों के लिए कृषि और बागवानी विभागों की हेल्प डेस्क बनाई गई, यात्रा के दौरान कॉमन सर्विस सेंटर का संचालन, मेरा भारत स्वयंसेवकों के पंजीकरण के लिए स्टॉल, बैंकिंग सेवाओं के लिए स्टाल, ऋण आवेदनों के लिए हेल्प डेस्क लगाए गए। विधायक ने अधिकारियों व ग्रामीणों के साथ प्रदर्शनी का अवलोकन भी किया। ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा-जनसंवाद’ कार्यक्रम के दौरान ‘मेरी कहानी-मेरी जुबानी’ के तहत विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों ने अपने मन की बात लोगों के साथ सांझा करते हुए बताया कि कैसे वह और उनका परिवार सरकार की अंत्योदय उत्थान एवं कल्याण से संबंधित योजनाओं का लाभ उठाकर अपने जीवन में बदलाव ला रहे हैं।
विज्ञापन

इस अवसर पर एसडीएम रेवाड़ी होशियार सिंह, बीडीपीओ निशा तंवर, सरपंच मोतला कलां संजू यादव, पूर्व मंत्री बिक्रम सिंह यादव, पूर्व जिला अध्यक्ष हुकम चन्द, बलजीत यादव संयोजक, रामपाल यादव, डाॅ. सुभाष यादव, सुरेन्द्र माडिया पार्षद, रामहेर महामनी, रामकुमार, कृष्ण मास्टर महामनी, कृष्ण कुमार रंगा, नरेन्द्र मोतला कलां, राजकुमार जलवा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें