फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: केबल चैनलों की मॉनिटरिंग करेगी कमेटी

Thu, 18 Apr 2024 02:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। जिले में मीडिया सर्टिफिकेशन और मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) बनाई गई है। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी कमेटी के चेयरमैन हैं। जिला में कोई भी केबल ऑपरेटर और सिनेमा घर संचालक बिना एमसीएमसी कमेटी की अनुमति और प्रमाणपत्र के केबल और सिनेमा घर में किसी भी प्रकार का विज्ञापन नहीं चला सकता है।
विज्ञापन

उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने बताया कि जिले के सभी केबल ऑपरेटरों को एमसीएमसी कमेटी के माध्यम से समय-समय पर दिए जाने वाले निर्देशों का पालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि कमेटी केबल चैनलों की मॉनिटरिंग करेगी। केबल पर चलने वाले प्रत्येक विज्ञापन पर एमसीएमसी कमेटी की कड़ी नजर रहेगी। इसी प्रकार प्रिंटिंग प्रेस संचालकों को भी अपने द्वारा प्रकाशित किए जाने वाले पंपलैट, पोस्टर, बैनर आदि का विवरण जिला निर्वाचन कार्यालय में जमा करवाना होगा। चुनाव प्रक्रिया के दौरान केबल ऑपरेटर और सिनेमा हॉल संचालक एमसीएमसी कमेटी के प्रमाण पत्र के बगैर किसी भी विज्ञापन का प्रसारण नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें