फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: फंदे से लटक कर की आत्महत्या, मिला सुसाइड नोट

Thu, 09 Mar 2023 11:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोसली। क्षेत्र के गांव सुरेहली में एक व्यक्ति ने घर में फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। उसकी जेब से पुलिस को एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। उसमें एक राजस्थान निवासी एक व्यक्ति का उनके घर आने-जाने का आरोप लगाया गया है। नाहड़ चौकी पुलिस ने आरोपी पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में मृतक की मां कमला ने बताया कि उसके 42 वर्षीय बेटे देवेंद्र ने वीरवार की सुबह फंदे से लटक कर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद मौके पर पहुंची ने शव की तलाशी ली तो उसमें पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला है। सुसाइड नोट में एक राजस्थान निवासी प्रवीण का उनके घर आना-जाना लगा रहता था जिस पर देवेेंद्र ने कई बार उसे घर पर नहीं आने के लिए कहा। इसके बाद भी उसका आना-जाना बंद नहीं हुआ। उससे परेशान होकर देवेंद्र ने आत्महत्या कर ली। नाहड़ चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया और मृतक की मां कमला देवी की शिकायत पर राजस्थान निवासी प्रवीण के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी नाहड़ अशोक कुमार ने बताया कि मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट के आधार पर राजस्थान निवासी युवक पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश शुरू का दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें