रेवाड़ी। सहकारिता विभाग की आयुक्त एवं सचिव आशिमा बराड़ ने शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से समाधान शिविर में आई शिकायतों की समीक्षा की। सचिव ने निर्देश दिए कि समाधान शिविर में प्राप्त प्रत्येक शिकायत को अधिकारी अच्छे से जांच करके उस शिकायत का समाधान करें और इसकी रिपोर्ट भी भिजवाएं। उन्होंने बताया कि प्रत्येक शुक्रवार को इस संबंध में समीक्षा की जाएगी। एडीसी अनुपमा अंजलि ने आयुक्त एवं सचिव को बताया कि जिला में आई शिकायतों की रोजाना संबंधित अधिकारियों से प्रगति रिपोर्ट ली जाती है। उन्होंने बताया कि रि-ओपन की गई शिकायतों में कुछ शिकायतें ऐसी हैं, जो जांच से असंतुष्ट होने पर शिकायतकर्ता द्वारा दोबारा की गई हैं। उनकी दोबारा से जांच करने के आदेश दे दिए गए है। उन्होंने बताया कि लंबित शिकायतों को जल्द से जल्द समाधान करके पूर्ण एटीआर के साथ पोर्टल पर भी अपडेट करने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।