फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: वाणिज्य व प्रबंधन के विद्यार्थियों ने किया औद्योगिक भ्रमण

Wed, 25 Oct 2023 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। किशन लाल पब्लिक कॉलेज के वाणिज्य और प्रबंधन विभाग के विद्यार्थियों ने बुधवार को बावल स्थित एआईटीए पॉलीमर्स प्राइवेट लिमिटेड, वीएचसी रबर और गणपति एंटरप्राइजेज में औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण किया।
कॉलेज के वाणिज्य विभाग के अध्यक्ष व बीबीए के समन्वयक डॉ. मंजू गर्ग के नेतृत्व में आयोजित इस शैक्षणिक भ्रमण में 44 विद्यार्थियों ने भागीदारी की। कॉलेज प्रबंधन समिति के प्रधान अमित गुप्ता की ओर से औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। कंपनी के संचालक चरत अग्रवाल ने इवा, कच्चे पदार्थ एवं रसायन से रबर शीट बनाने की प्रक्रिया बताई। वीएचसी रबर और गणपति एंटरप्राइजेज के संचालक विकास बंसल व कपिल धवन ने रबर शीट (इवा फॉर्म शीट) से चप्पल, क्रॉक्स बनाने की प्रक्रिया बताई। विद्यार्थियों ने उत्सुकता से जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लेसमेंट सेल के संयोजक प्रदीप अहलावत ने तीनों उपक्रमों के संचालकों से विद्यार्थियों की नियुक्ति के संबंध में बातचीत की। इस अवसर पर उपस्थित कॉलेज के प्राचार्य डॉक्टर कविता गुप्ता ने विद्यार्थियों के औद्योगिक शैक्षणिक भ्रमण को ज्ञानवर्धक बताया। चरत अग्रवाल ने सभी विद्यार्थियों और कॉलेज से आए हुए सभी सदस्यों को उपहार व योगा मैट भेंट किया। प्रबंधन समिति के उपाध्यक्ष संदीप खंडेलवाल, महासचिव कपिल गोयल तथा कोषाध्यक्ष हेमंत अग्रवाल ने कार्यक्रम के आयोजकों की सराहना की तथा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के शैक्षणिक स्टाफ की ओर से असिस्टेंट प्रोफेसर राजकुमार, लक्ष्य एवं डॉ. मनीषा उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें