रेवाड़ी। सलामी देते पुलिस के जवान। स्त्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। जिला सैनिक और अर्धसैनिक कल्याण बोर्ड की कल्याण अधिकारी कर्नल सरिता यादव का गत दिवस निधन हो गया था। बुधवार को रेवाड़ी स्थित पैतृक गांव लाधूवास में सैनिक सम्मान से अंतिम संस्कार किया गया। डीसी और अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड राहुल हुड्डा ने कर्नल सरिता यादव के निधन पर दुख जताया। ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। जिला प्रशासन की ओर से भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अंतिम संस्कार में लाधूवास गांव के ग्रामीण और जिला सैनिक कल्याण विभाग के लिपिक विजयपाल, कल्याण व्यवस्थापक सिकंदर प्रकाश, करण सिंह, अक्षय कुमार, शेर बहादुर, मनोज कुमार, जयभगवान, उमेश कुमार, संदीप कुमार, अमित कुमार, राजवीर, रामजीवन, उमेद, नरेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद