रेवाड़ी। यात्रियों की बढ़ती भीड़ की वजह से हो रही परेशानी के चलते पांच ट्रेनों में अस्थायी रूप से डिब्बों को बढ़ाया जा रहा है। रेलवे ने बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर, दिल्ली सराय-उदयपुर-दिल्ली सराय, बीकानेर-दादर-बीकानेर, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर एवं दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट यात्री गाड़ी में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की अस्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण ने ये जानकारी दी।
इन ट्रेनों में बढ़ाए गए डिब्बे
गाड़ी संख्या 22471/22472 बीकानेर-दिल्ली सराय-बीकानेर ट्रेने में बीकानेर से 12 जनवरी से 31 जनवरी तक तथा दिल्ली सराय से 14 जनवरी से 2 फरवरी तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। इसी तरह गाड़ी संख्या 20409/20410, दिल्ली कैंट-बठिंडा-दिल्ली कैंट में 13 जनवरी से 1 फरवरी तक 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 14707/14708, बीकानेर-दादर-बीकानेर ट्रेन में बीकानेर से 12 जनवरी से 31 जनवरी तक एवं दादर से 13 जनवरी से 1 फरवरी तक एक थर्ड एसी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।
इसी तरह गाड़ी संख्या 19701/19702, जयपुर-दिल्ली कैंट-जयपुर में जयपुर से 12 जनवरी से 31 जनवरी तक तथा दिल्ली कैंट से 14 जनवरी से 2 फरवरी तक एक द्वितीय शयनयान श्रेणी के डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है। गाड़ी संख्या 20473/20474, दिल्ली सराय-उदयपुर सिटी-दिल्ली सराय में दिल्ली सराय से 12 जनवरी से 31 जनवरी तक तथा उदयपुर सिटी से 13 जनवरी से 1 फरवरी तक 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की अस्थायी बढ़ोतरी की गई है।