फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम 9 नवंबर को विरांगनाओं व भूतपूर्व सैनिकों से वैबिनार के माध्यम से करेंगे संवाद : डीसी

विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। डीसी एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड यशेन्द्र सिंह ने बताया कि 9 नवंबर को सुबह 11 बजे लघु सचिवालय सभागार में मुख्यमंत्री मनोहर लाल शहीद हुए सैनिकों की वीरांगनाओं, भूतपूर्व सैनिकों व भूतपूर्व सैनिक पैरा मिलिटरी फोर्स के भूतपूर्व सैनिकों से वेबिनार के माध्यम से रुबरु होकर संवाद करेंगे। जिला सैनिक एवं अर्द्ध सैनिक कल्याण अधिकारी सरिता यादव ने बताया कि यह कार्यक्रम डीसी एवं अध्यक्ष जिला सैनिक बोर्ड यशेन्द्र सिंह की अध्यक्षता में आयोजित होगा। इच्छुक भूतपूर्व सैनिक, आश्रित, पैरा मिलिटरी फोर्स वेबिनार में भाग लेने के लिए अपने साथ अपना सैनिक बोर्ड का पहचान पत्र या अपना ईसीएचएस कार्ड और आधार कार्ड जरूर अपने साथ लेकर आएं, इनके बिना प्रवेश की अनुमति नहीं मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें