रेवाड़ी। सीएम फ्लाइंग ने शहर के नारनौल रेलवे फाटक के पास मेडिकल स्टोर पर छापामारी की। टीम ने मेडिकल स्टोर में काफी अनियममिताएं मिलने पर स्टोर को सील कर दिया। जानकारी के अनुसार सीएम फ्लाइंग रेवाड़ी उप निरीक्षक सतेन्द्र कुमार और ड्रग्स कंट्रोलर ऑफिसर अमनदीप चौहान की संयुक्त टीम द्वारा शहर के नारनौल रेलवे फाटक के नजदीक अमित मेडिकल स्टोर पर छापेमारी की गई।
इस दौरान मेडिकल स्टोर पर रोलियावास निवासी सुभाष चंद बैठा मिला। उससे मेडिकल स्टोर के संबंध में लाइसेंस मांगा तो उसने सुमनलता के नाम से लाइसेंस पेश किया। टीम को मौके पर कोई भी फार्मासिस्ट नहीं मिला। जिसके बाद टीम ने मेडिकल स्टोर चैक किया तो उसमें काफी गंदगी मिली और काफी मात्रा में एक्सपायरी डेट की दवाइयां भी मिली। ड्रग्स कंट्रोलर अमनदीप चौहान ने मेडिकल स्टोर पर अनियमिताएं पाए जाने पर स्टोर को सील कर दिया।