रेवाड़ी। सीएम फ्लाइंग ने गढ़ी बोलनी रोड पर गांव बखापुर के पास ठेके की आड़ में चलाए जा रहे अवैध अहाते पर छापा मारकर कार्रवाई की है। इस दौरान कई लोग शराब पीते मिले। आबकारी विभाग के अधिकारी की शिकायत पर अहाता संचालक के खिलाफ कसौला थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है।
सीएम फ्लाइंग के उपनिरीक्षक सतेन्द्र कुमार व आबकारी विभाग एईटीओ गौरव झलानी ने बताया कि गढ़ी बोलनी रोड के पास गांव बखापुर के पास एक अवैध अहाते में छापा मारकर कार्रवाई की गई। मौके पर एक कारिंदा मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम शिवम निवासी थाना बिल्लोर (यू.पी.) बताया। उसने बताया कि वह यहां पर मजदूरी करता है। निरीक्षण के दौरान यहां बनाई गईं झोपड़ियों में बैठकर 6-7 व्यक्ति शराब पीते पाए गए। मौके पर झोपड़ी मे 5 मेज 20 कुर्सियां डाली हुई थी। इसके बाद कार्रवाई करते हुए अहाता मालिक के खिलाफ आबकारी अधिकारी द्वारा शिकायत थाना कसौला में दी व सभी समान भी जब्त किया गया।