फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीएम कप का आयोजन 28 से होगा शुरू

Tue, 20 Feb 2024 08:30 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
रेवाड़ी। जिला खेल विभाग की ओर से सीएम कप का आयोजन 28 फरवरी से शुरू होगा। इसमें सबसे पहले ब्लॉकस्तरीय 6 खेलों कबड्डी, वाॅलीबाल, हैंडबाॅल, खो-खो, फुटबाॅल व बास्केटबाॅल की प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। इसके बाद जिलास्तरीय व राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। जिला खेल अधिकारी मदनपाल सिंह ने बताया कि सीएम कप के तहत 28 फरवरी से 4 मार्च तक ब्लाॅक स्तर, 5 मार्च को जिला स्तर व 7 से 9 मार्च तक राज्य स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन करवाया जाएगा। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को आकर्षक मेडल, ट्राॅफी व नगद पुरस्कार भी प्रदान करवाया जाएगा। सीएम कप को सफल बनाने के लिए विभाग ने निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक टीमों का प्रतिभाग कराया जाए। ब्लाॅक स्तरीय सीएम कप प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी अपना पंजीकरण विभागीय वेबसाइट पर करवाएं। खिलाड़ियों की आयु 23 वर्ष से कम होनी चाहिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें