धारूहेड़ा। एक व्यक्ति ऑनलाइन ठगी का शिकार हो गया। पुलिस को दी शिकायत में गांव सूर्य नगर निवासी अनिल कुमार ने बताया कि वह गांव निखरी में किराये के मकान में रहता है। उसका ट्रांसपोर्ट सर्विस का काम है। करीब 9:30 बजे वह अपने ऑफिस में बैठा था। इसी दौरान उसके पास कोरियर वाला आना था, लेकिन नहीं आया। गूगल पर सर्च करके जब उन्होंने कस्टमर केयर का नंबर ढूंढा तो कॉल किया। इस दौरान कस्टमर केयर ने उसे एक लिंक क्लिक करने के लिए कहा। कुछ देर बाद मैसेज आया कि 90 हजार रुपये ऑनलाइन निकाले गए हैं। फिर थोड़ी देर बाद मैसेज आया कि 39 हजार और निकल चुके हैं। उसके बाद जाकर उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस को दी। संवाद