फोटो : 10पुराना हाउसिंग बोर्ड में साफ सफाई करते विधायक लक्ष्मण यादव साथ में अन्य गणमान्य। स
- फोटो : घटना के बाद चकरनगर के बिहार गांव में बैठे लोग।
रेवाड़ी। शहर के पुराना हाउसिंग बोर्ड में सिल्वर जुबली स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस स्वच्छता अभियान से जुडे लोगों तथा स्थानीय नागरिकों ने रेवाड़ी विधायक लक्ष्मण यादव के साथ हाथों में झाडू उठाकर सफाई की। अनाज मंडी के प्रवेश द्वार से प्रारंभ हुए इस अभियान के दौरान समस्त हाउसिंग बोर्ड कालोनी में सफाई की गई। सड़क के दोनों ओर जमीं गंदगी व मिट्टी को भी साफ किया गया। कार्यक्रम के दौरान आरबीएस स्कूल रामपुरा के विद्यार्थियों ने जागरूकता रैली निकालकर सभी को सफाई के लिए प्रेरित किया। कालोनी में स्वच्छता को लेकर सराहनीय कार्य करने वाली समाजसेविका रुक्मिणी सहित सफाई योद्धाओं को सम्मानित किया गया। अभियान के दौरान विधायक ने लोगों की समस्याओं को भी सुना तथा उनके समाधान का भरोसा भी दिलाया। बूस्टिंग स्टेशन पार्क में हवन-यज्ञ कर सभी के लिए मंगल कामना की गई। मौके पर आरबीएस स्कूल के विद्यार्थियों ने स्वच्छता का पहाड़ा समेत अनेकों कविताएं प्रस्तुत की, जिनकी सभी ने जमकर सराहना की। सभी को स्वच्छता की शपथ भी दिलाई गई।