फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: कक्षा टॉपर्स को किया गया सम्मानित

Tue, 01 Apr 2025 12:03 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
फोटो : 16सीहा विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम आने पर खुशी जाहिर करते विद्यार्थी। स्रोत
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुंड। गांव सीहा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम सुनाया गया, जिसमें सभी कक्षा टॉपर्स को सम्मानित किया गया। प्राचार्य एवं साहित्यकार सत्यवीर नाहड़िया ने सभी कक्षा टॉपर्स को सम्मानित किया। विद्यालय की हेड टीचर सुमित्रा देवी ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र की प्रवेश उत्सव से शुरुआत की जाएगी तथा एक पखवाड़े तक कक्षा तक करता अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि ड्रॉप आउट बच्चों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है तथा रोचक कक्षाओं से नए सत्र की शुरुआत की जाएगी। इस अवसर पर एबीआरसी अनुराधा चौहान, स्टाफ सचिव यशपाल, अध्यापिका सुशीला देवी तथा रेखा रानी ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। नाहड़िया ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए प्रवेश उत्सव तथा रुचि कक्षा के बारे में अपने सुझाव दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें