फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: सीजेएम ने नशा मुक्ति केंद्र का किया दौरा

विज्ञापन
फोटो 11नशा मुक्ति केंद्र का निरीक्षण करती सीजेएम नीलम कुमारी।स्रोत डीआईपीआरओ
विज्ञापन
नारनौल। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी नीलम कुमारी ने बुधवार को नागरिक अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र, सिंघाना रोड पर स्थित श्री माधव कल्याण समाज ट्रस्ट, सेफ हाउस पुलिस लाइन नारनौल व सेवा सीनियर सिटिजन होम नसीबपुर का निरीक्षण किया। नीलम कुमारी ने नागरिक अस्पताल में स्थित नशा मुक्ति केंद्र में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। मरीजों से मिलकर इलाज, परामर्श और पुनर्वास सुविधाओं का जायजा लिया। पुलिस लाइन में स्थित सेफ हाउस में उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली। सीजेएम ने सीनियर सिटिजन होम नसीबपुर में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत की और उनका हालचाल पूछा। इस अवसर पर ट्रेनी जुडिशियल ऑफिसर राकेश कुमार, निशा व गौरव मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें