महिला थाना सेफ हाउस का निरीक्षण करतीं डॉ. रेनू सोलखे। स्रोत : प्रशासन
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव व सीजेएम डॉ. रेनू सोलखे ने महिला थाना में स्थापित सेफ हाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान डॉ. रेनू सोलखे ने यहां रह रही महिलाओं, बच्चों के आवास, सुरक्षा, पेयजल, स्वच्छता एवं चिकित्सा सुविधाओं की जांच की। उन्होंने पीड़िताओं से की समस्याएं पूछी। प्रवेश रजिस्टर, सीसीटीवी और प्रबंधों को देखा। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को सम्मानजनक एवं बाल-मैत्रीपूर्ण वातावरण तथा मूलभूत सुविधाओं की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने पीड़िताओं को निशुल्क विधिक सहायता, डीएलएसए हेल्पलाइन 15100 एवं घरेलू हिंसा, दहेज उत्पीड़न आदि मामलों में कानूनी सहायता लेने की प्रक्रिया की जानकारी भी दी।