फोटो : 36वृद्ध आश्रम औचक निरीक्षण करते सचिव अमित वर्मा। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव व मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अमित वर्मा ने वृद्धाश्रम का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने वृद्धों को मिलने वाले भोजन, स्वास्थ्य और अन्य जरूरी सुविधाओं की जांच की। बुजुर्गों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को अपने बुजुर्गों का सम्मान और देखभाल करनी चाहिए। कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं और किसी भी कानूनी सहायता के लिए वे एडीआर केंद्र में संपर्क कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्गों के साथ-साथ महिलाओं, बच्चों, अनुसूचित जाति एवं जनजाति के लोगों और वार्षिक आय तीन लाख से कम वाले नागरिकों को लीगल एड के माध्यम से निशुल्क कानूनी सहायता दी जाती है।