रेवाड़ी। उपायुक्त और जिला निर्वाचन अधिकारी राहुल हुड्डा ने कहा कि जिले के नागरिकों को सतर्क होकर लोकसभा चुनाव में भाग लेना होगा। इसके लिए भारत चुनाव आयोग ने सी-विजिल मोबाइल एप बनाया है। एप के माध्यम से आमजन को चुनाव ऑब्जर्वर के समान एक शक्ति प्रदान की है। इस पर वे आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन होने की शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। नागरिक अपने मोबाइल से फोटो व वीडियो, ऑडियो भी सी-विजिल एप पर भेज सकते हैं। 100 मिनट के अंदर संबंधित शिकायत पर एक्शन लिया जाएगा। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि नागरिक आयोग के लिए एक महत्वपूर्ण कड़ी का काम करेंगे।
ऐसे करें एप का उपयोग
प्ले स्टोर से एंड्रायड फोन और एप स्टोर से आई फोन पर डाउनलोड करें
आमजन फोटो खींच सकते हैं या दो मिनट की वीडियो भी रिकॉर्ड करके अपलोड कर सकते हैं।
फोटो और वीडियो जीपीएस लोकेशन के साथ एप पर अपलोड हो जाएगी।
शिकायत दर्ज करने के 100 मिनटों में शिकायत का समाधान किया जाएगा।
संबंधित शिकायत नेशनल ग्रीवांस रिड्रेसल सिस्टम पोर्टल पर भी डाल सकते हैं।
सी-विजिल एप पर जिस स्थान से शिकायत प्राप्त होती है तो निकट टीमें तुरंत वहां पहुंचेंगी।