फोटो : 17रेवाड़ी। मतदान के प्रति लोगों को जागरूक करते सूचना विभाग की टीम। स्रोत : डीपीआरओ
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। विधानसभा चुनाव में मत प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से स्वीप के तहत चल मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। सूचना, जनसंपर्क, भाषा एवं संस्कृति विभाग की प्रचार टीम ने सोमवार को गांव तिहाड़ा, शाहपुर, नांगल उग्रा, नांगल तेजू, रानोली, प्राणपुरा, टीकला में नागरिकों को मतदान करने का संकल्प दिलाया। कहा कि सभी लोग लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी निभाएं। जिला प्रशासन की ओर से जिले के प्रत्येक मतदाता को प्रेरित व जागरूक करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए एक-एक मतदाता तक पहुंच कर उनके वोट की महत्ता और लोकतंत्र के महापर्व के बारे में जानकारी दी जा रही है। जिला निर्वाचन अधिकारी अभिषेक मीणा ने कहा जिला प्रशासन की ओर से विधानसभा आम चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए बावल, कोसली व रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र में स्वीप (व्यवस्थित मतदाता शिक्षा और चुनावी भागीदारी) गतिविधियां प्रभावी रूप से जारी हैं।