बाबा मोहनराम काली खोली मंदिर की परिक्रमा निकालते लोग। संवाद
भिवाड़ी। भारत विकास परिषद और बाबा मोहनराम जागृति मंडल के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को बाबा मोहनराम काली खोली मंदिर की परिक्रमा संपन्न हुई। संजीवनी तपोवन में आयोजित इस परिक्रमा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। परिक्रमा बाबा मोहन राम कॉलेज के सामने से शुरू हुई। पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए श्रद्धालुओं ने आम, जामुन, नीम और बेलपत्र के बीज एवं गुठलियां लाकर सामूहिक पौधरोपण किया। परिक्रमा के दौरान उन्होंने अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प लिया। हरि मोहन, बीना देवी, दिलीप कुमार, मनीषा जांगीड़, हर्षिता, हर्ष, प्रदीप भेड़ी परिवार, दिनेश कुमार, शिव कुमार की ओर से प्रसाद की ओर से भंडारा किया गया।