फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीआईए रेवाड़ी ने अवैध हथियार सहित दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए ने अवैध हथियार समेत दो को किया गिरफ्तार
विज्ञापन

रेवाड़ी। सीआईए रेवाड़ी की टीम ने दो आरोपियों को सहारनवास अंडरपास के पास से अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इनकी पहचान महेंद्रगढ़ जिले के गांव खोड निवासी रविंद्र उर्फ प्रधान तथा अमित के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक देसी कट्टा, एक कारतूस तथा एक मोटरसाइकिल बरामद किया है।
विज्ञापन

जांच अधिकारी एएसआई सुनील कुमार ने बताया कि गुप्त रूप से सूचना मिली थी की दो युवक मोटरसाइकिल से खोरी की तरफ सेसहारनवास अंडरपास के नीचे से गांव सहारनवास जाएंगे। जिनके पास अवैध हथियार है। इस पर सीआईए रेवाड़ी की पुलिस टीम ने सहारनवास अंडरपास के पास नाकाबंदी शुरू की। कुछ ही देर में एक मोटरसाइकिल अंडरपास की तरफ आती हुई दिखाई दी। जिस पर दो युवक बैठे हुए थे। पुलिस ने मोटरसाइकिल को रुकवा कर दोनों युवकों को काबू करके नाम पता पूछा तो मोटरसाइकिल चालक ने अपना नाम रविंद्र उर्फ प्रधान निवासी गांव खोड थाना अटेली जिला महेंद्रगढ़ व पीछे बैठे लड़के ने अपना नाम अमित निवासी खोड थाना अटेली जिला महेंद्रगढ़ बताया। रविंद्र उर्फ प्रधान की तलाशी ली तो उसकी पैंट की आंट से एक देसी कट्टा बरामद हुआ। जिसे खोलकर चेक किया तो खाली मिला व अमित की तलाशी ली तो पैंट की जेब से एक कारतूस बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें