फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: चिंरजीव ने एक ह्वाट्सएप ग्रुप के खिलाफ दी शिकायत

Fri, 04 Oct 2024 01:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी चिरंजीव राव ने एक ह्वाट्सएप ग्रुप के खिलाफ पुलिस को शिकायत दी है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि जनता से किए गए वादों को संपादित करके छेड़छाड़ किया गया है। ह्वाट्सएप ग्रुप में उनके व उनके परिवार के खिलाफ दुष्प्रचार किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जनता के बीच में जो वादे किए थे उसको संपादित कर इधर-उधर भेजा जा रहा है और लोगों में भ्रम फैलाया जा रहा है। उनके पिता कैप्टन अजय सिंह यादव और परिवार के सदस्य के खिलाफ कुछ व्यक्तियों ने स्टांप पेपर पर संदेश भी भेजा है। यह उपद्रव पैदा करने के लिए और अपमान करने के समान है। इससे कानून व्यवस्था बिगड़ सकती है। चिरंजीव राव ने पुलिस को व्हाट्सएप ग्रुप स्क्रीनशॉट भी पुलिस को भेजा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें