फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rewari News: हिंदी दिवस पर बच्चों ने लिखे स्लोगन

विज्ञापन
राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम। स्रोत : कॉलेज - फोटो : Samvad
विज्ञापन
बावल। राजकीय महिला महाविद्यालय में हिंदी दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। प्राचार्य डॉ. नरेश कुमार ने अध्यक्षता की और सहायक प्रोफेसर रेखा जोशी ने संचालन किया। कविता पाठ, भाषण और स्लोगन लेखन प्रतियोगिताओं में छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य ने रामधारी सिंह दिनकर की कविता प्रस्तुत कर उत्साह बढ़ाया, जबकि प्रोफेसर राजेश कुमार बंसल ने गोपालदास नीरज की कविता सुनाई। सहायक प्रोफेसर डॉ. दलीप कुमार ने हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग पर जोर दिया। भाषण में कोमल, स्लोगन लेखन में पलक और कविता पाठ में अनामिका प्रथम रहीं। विजेताओं को प्राचार्य ने सम्मानित किया। निर्णायक मंडल में रेखा देवी, डॉ. पूनम देवी और डॉ. भावना वर्मा रहीं। कार्यक्रम में स्टाफ व छात्राएं मौजूद रहीं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें